Tranding

राजधानी जयपुर में जगह-जगह शान से फहराया तिरंगा

विभिन्न संस्थानों में समारोहपूर्वक मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

जयपुर. 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह राजधानी जयपुर में समारोहपूर्वक मनाया गया। जगह-जगह तिरंगा फहराया गया। विभिन्न विभागों, संस्थानों की इमारतों तथा सार्वजनिक स्थानों पर ध्वजारोहण हुआ। वहीं शहर के कई स्थानों पर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

ज्योति नगर स्थित कठपुतली नगर कच्ची बस्ती में कठपुतली नगर विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. ओपी टाक, अशोक शर्मा एवं सकल्प आर्गेनाइजेशन की उपाध्यक्ष रिया मडोतरा ने संयुक्त रूप से झंडारोण किया। इस मौके पर अरूण गोवलिया, विनोद भाट सहित संकल्प आर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ता तथा बस्ती के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

रामगढ़ रोड स्थित जामिया तुल हिदाया में संस्थान के प्रबंध निदेशक मौलाना मोहम्मद फजलुर्रहीम मुजद्दीदी एवं मुफ्ती हबीबुर्रहीम ने ध्वजारोहण किया। वहीं इदारे के मेनेजिंग डायरेक्टर मौलाना फजलुर्रहीम ने कहा कि आजादी के इस इस पावन अवसर पर मैंने सभी को हमारे राष्ट्र के लिए प्रगति, शांति और एकता के महत्व की याद दिलाते हुए कुछ शब्द साझा किए। अल्लाह हमारे देश को सद्भाव और समृद्धि प्रदान करे।

चार दरवाजा स्थित इमाम रब्बानी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद शोएब व निदेशक डॉ. समरा सुल्ताना ने संस्थान परिसर में झंडारोहण किया। वहीं स्टूडेंट्स ने विभिन्न कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। वाइस प्रिंसिपल फाइजा इरफान ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसी प्रकार जगतपुरा रोड, खो नागोरियान स्थित राजपूताना युनानी मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर में संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी हाजी अनीस अहमद अल्वी, प्रिंसीपल प्रोफेसर सय्यद शफीक नकवी, प्रोफेसर एमएस आजमी एवं बेबी जोहा फातिमा ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। इस दौरान प्रोफेसर मलिक फय्याज, प्रोफेसर एवी तबस्सुम, प्रोफेसर महमूद सलीम, डॉ. वाहिद मुल्ला, मतलूब अहमद सहित संस्थान के पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी व स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।

निकाली गई तिरंगा रैली

प्रताप नगर सांगानेर स्थित एसएस पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली गई।

वार्ड 98 के भाजपा अध्यक्ष राकेश यादव ने झंडा दिखा कर तिरंगा रैली का प्रारंभ किया। कॉलोनी वासियों ने बालकों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर भामाशाह सुरेश प्रजापत, रमेश स्वामी, मुकेश प्रजापत, बबलू स्वामी व अजय बैरवा ने बालकों को अल्पाहार कराया।

रैली में स्कूल डायरेक्टर एडवोकेट घनश्याम टेलर, प्रिंसिपल शिवपाल प्रजापत सभी संस्थान कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.