Tranding

एम. ए. एकेडमी तुर्कमानपुर में स्वतन्त्रता दिवस समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।

भारत को आजाद कराने में सभी धर्म, जाति और मजहब के लोगों का सराहनीय योगदान था - खैरुल बशर

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

79 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर एम. ए. एकेडमी एवं सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के संयुक्त तत्वाधान में एम. ए. एकेडमी कैंपस तुर्कमानपुर में ध्वज़ा रोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे आई. एस. एकेडमी के चेयरमैन जनाब खैरुल बशर के हाथों किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले मोहम्मदुल्लाह और अमायरा आकिब ने कुरान पाक की तिलावत की। उसके बाद विद्यालय प्रांगण के सभी बच्चों ने रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम को पेश किया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई. एस. एकेडमी के चेयरमैन जनाब खैरुल बशर ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में आए हुए सभी अभिभावकों और मेहमानों को मुबारकबाद पेश किया, और बताया कि भारत को आजाद करने में सभी धर्म, जाति और मजहब के लोगों का सराहनीय योगदान था। विशेष आमंत्रित अतिथि गोरखपुर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह हथियार है जिससे उम्दा से उम्दा मुकाम को हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ऐतिहासिक गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह अपने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व को बताया। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि  डॉ. इकबाल फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद राफे ने बताया कि भारत में ऐसी शिक्षा को हासिल करना चाहिए जिससे बेरोजगारी की समस्या दूर हो जाए और समाज का हर तबका स्वतंत्रता दिवस समारोह का आनन्द ले सके। अति विशिष्ट अतिथि चिराग पासवान की पार्टी गोरखपुर के सभी पदाधिकारी, अंग्रेजी के प्रोफेसर  रियाज अहमद, युवा स्कॉलर डॉक्टर मुनाजिर हसन, युवा छात्र नेता ताश इलाही डॉ. इब्राहीम आदि लोगों ने भी बच्चों को संबोधित किया। संस्था के खेल शिक्षक मोहम्मद इरफ़ान ने कराठे का प्रदर्शन बच्चों से कराया। कार्यक्रम का सफल प्रदर्शन करने वाले विद्यालय प्रांगण के सभी बच्चों को मेडल और इनाम से नवाजा गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षिक नसीम अशरफ फारुकी ने किया। कार्यक्रम के आयोजक एम. ए. एकेडमी के डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी और एम. ए. एकेडमी की प्रधानाचार्या सीमा परवीन ने अपने आने वाले सभी अतिथियों , अभिभावकों और प्यारे बच्चों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर संरक्षक हाजी जलालुद्दीन कादरी, उप प्रधानाचार्या निदा फात्मा, शिक्षिका सोबिया खान, शमा खान, अलीशा खान, सलमा खान, आदि लोगों के साथ-साथ विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं, प्यारे बच्चों के साथ-साथ सभी अभिभावकों ने भी शिरकत की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
123

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.