Tranding

विधिक विचार विमर्श का माध्यम होगा ‘‘द लीगल व्यू’’ - एस ए अब्बासी

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

गोरखपुर से प्रकाशित हिन्दी मासिक विधिक विचार पत्र ‘‘द लीगल व्यू’’ का भव्य गरिमामय विमोचन आज दीवानी कचहरी गोरखपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधिक जगत की अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।

विमोचन का शुभ कार्य मधुसूदन त्रिपाठी अधिवक्ता, पूर्व चेयरमैन व सदस्य बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश, के द्वारा किया जाना था लेकिन आकस्मिक अस्वास्थ्यता के कारण उपस्थित नहीं हो सके। उनके स्थान पर वरिष्ठ अधिवक्ता एस. ए. अब्बासी, पूर्व अपर स्टैम्प आयुक्त (ग्रेड) वी0आर0एस0 के करकमलों द्वारा विमोचन किया गया। अपने संबोधन में श्री अब्बासी ने कहा कि ‘‘द लीगल व्यू’’ न केवल विधिक ज्ञान के प्रसार का माध्यम बनेगा, बल्कि समाज में न्याय एवं विधि के प्रति जागरूकता को भी सुदृढ़ करेगा। उन्होंने विचार पत्र की टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह प्रकाशन विधिक शोध, विश्लेषण एवं समसामयिक मुद्दों पर सार्थक बहस का मंच बनेगा।

इस अवसर पर अतिथियों, न्यायिक अधिकारियों एवं समस्त अधिवक्ताओं ने विचार पत्र के प्रथम अंक की सामग्री की सराहना की और इसे समय की मांग के अनुरूप एक महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम मंे विचार पत्र के प्रधान सम्पादक गौरव मणि त्रिपाठी अधिवक्ता, सम्पादक मोहम्मद राफे अधिवक्ता, संपादकीय मंडल में से वसीउद्दीन खान अधिवक्ता, हबीब जफर खान अधिवक्ता, मो आसिम, मसूदुल हसन अधिवक्ता के अलावा नूर आलम अधिवक्ता, पी एम सिंह अधिवक्ता एवं नन्दलाल मणि त्रिपाठी अधिवक्ता आदि उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
108

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.