Tranding

बलिया में हर घर तिरंगा अभियान 2025" के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।

जनपद के पुलिसकर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण समेत स्कूली बच्चों ने अधिक संख्या में किया प्रतिभाग

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश।

रिजर्व पुलिस लाइन बलिया से आज दिनांक 13.08.2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के परिप्रेक्ष्य में "हर घर तिरंगा अभियान 2025" के तहत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में नागरिकों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान जाग्रत करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन बलिया से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 

यह यात्रा जिलाधिकारी एव पुलिस अधीक्षक बलिया के मार्गदर्शन में रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद बलिया से निकलकर चौक बाजार होते हुए रेलवे स्टेशन बलिया के सामने से टीडी कॉलेज तक पैदल व मोटर वाहनों से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। 

इस तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर फ्लैग मार्च किया, जिसके दौरान देशभक्ति गीतों की मधुर स्वर लहरियों ने माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। 

तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ जनपद के प्रशासनिक अधिकारी, शांति समिति के सदस्य, सुरक्षा सखियां, पुलिस मित्र, स्कूली बच्चे, सेवानिवृत्त सैनिक, होमगार्ड्स, NCC कैडेट्स, स्काउट गाइड्स, महिला स्वयं सहायता समूह, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन भी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर "जय हिंद" और "वंदे मातरम" के गगनभेदी नारों के साथ एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया। 

यात्रा के दौरान बज रहे देशभक्ति गीतों और नारों ने, आसपास के क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। इस आयोजन ने आमजन में राष्ट्रीय गौरव और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक बलिया के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा रूट मार्च ने हर घर में राष्ट्रध्वज फहराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। 

"हर घर तिरंगा अभियान 2025" का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें तिरंगा यात्रा और फ्लैग मार्च प्रमुख हैं। 

पुलिस अधीक्षक बलिया ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है। इस अभियान के माध्यम से हम न केवल स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भव्य बनाना चाहते हैं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ना चाहते हैं ।

इस तिरंगा यात्रा में जनपद के मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम, समस्त प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण, और पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें। जिन्होंने एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। 

बलिया पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे "हर घर तिरंगा अभियान" में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और 15 अगस्त 2025 को अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
126

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.