Tranding

पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल त्रिपाठी चौक पर स्थित प्रेम नारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों द्वारा धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम, हर घर तिरंगा फहराएंगे जैसे नारे लगाते हुए विद्यालय से ढ़ोल नगारे बजाते हुए इस बरसात के मौसम में पूरा वातावरण तिरंगामय हो गया।

विद्यालय के बच्चों के द्वारा खूबसूरत पेंटिंग अपने देश का मैप बनाकर कलर करके और इस तिरंगा यात्रा में लेकर के जयकारे लगाते हुए विद्यालय से होते हुए चौराहे तक यह तिरंगा यात्रा पुनः विद्यालय के प्रांगण में आकर मानव श्रृंखला के रूप में बच्चे खड़े होकर जयकारे और भारत माता की जय इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए इस अभियान को सफल बनाया और साथ ही सभी बच्चों ने सेल्फी लेकर के हर घर तिरंगा अभियान के पोर्टल पर अपलोड कर अपना सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया।

इस तिरंगा यात्रा के दौरान सभी विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Karunakar Ram Tripathi
119

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.