शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलदारी वार्ड नंबर 35 में संदिग्ध स्थिति में सुबह एक 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई।मृतिका बेलदारी वार्ड नंबर 35 निवासी,मोहम्मद नियाज की पुत्री,सबरीना खातून,18 वर्ष के रूप में की गई है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जीएमसीएच में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।जीएमसीएच में मौजूद मृतिका के चाचा अतिउल्लाह ने संवाददाता को बताया कि सुबह करीब 9:30 बजेअचानक सबरीना को पेट में दर्द हुआ था,उसके बाद उसकी मौत हो गई। मुफस्सिल थानाअध्यक्, अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतिका के गले पर काला निशान था,जो
फांसी लगाने से मृत्यु होने का प्रतीत हो रहा है।शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.