Tranding

53 वे स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

हफ़ीज अहमद खान

 कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

अंध विद्यालय नेहरू नगर के सभागार में संघ के 53 वे स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। जिसमें दृष्टि बाधित युवाओं की समस्याओं तथा दृष्टिबाधित केंद्रीय व राज्य स्तरीय कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार किया गया एवं विचारोपरांत उनके निदान हेतु एक ठोस राष्ट्रीय रणनीति बनाई गई। संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष कुमार रूंगटा ने इस सम्मेलन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में देश भर से लगभग 400 दृष्टि दिव्यांग साथियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन देशभर से आए हुए दृष्टिबाधित छात्रों के द्वारा किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन सांसद देवेंद्र सिंह भोले, सांसद ,अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र, कानपुर नगर की महापौर प्रमिला पांडे एवं बिल्हौर विधानसभा विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने किया। सभी जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उठाई गई दृष्टि दिव्यांग भाई बहनों को होने वाली समस्याओं के निदान का प्रस्ताव शासन प्रशासन के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष कुमार रुंगटा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री इंद्रजीत सिंह द्वारा किया गया। साथ ही शाम को आयोजित संगीत संध्या का उद्घाटन संयुक्त रूप से  विधायक नीलिमा कटियार, जितेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी कानपुर नगर, पवन गुप्ता क्षेत्रीय पार्षद , दीपक कोठारी( उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाज सेवी) एवं विजय पारेख (उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाज सेवी) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चंद्रवीर ने किया। आए हुए सभी अतिथि दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा देखकर भाव विभोर हो उठे एवं इनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ले जाने का भी आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय एवं संघ को हर प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाया। विद्यालय में दीपक कोठारी द्वारा संचालित संस्था( यश कोठारी चेरिटेबल ट्रस्ट) द्वारा विद्यालय हेतु 27 किलो वॉट के सोलर सिस्टम का भी उद्घाटन आए हुए अतिथियों द्वारा किया गया साथ ही दीपक कोठारी, संस्थापक एवं अध्यक्ष ( यश कोठारी चेरिटेबल ट्रस्ट) द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र एवं छात्राओं हेतु वर्ष भर दूध एवं अन्य पोषक आहार की निःशुल्क व्यस्था भी की गई। अचिंत्य चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग एवं स्पोर्ट्स किट भी दी गई। विजय पारेख द्वारा विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को डिजिटल लर्निंग हेतु स्मार्ट फोन भी दिए गए। आए हुए सभी अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने संघ एवं विद्यालय को भविष्य में भी हर संभव मदद देने हेतु अपनी सकारात्मक सहमति दी।कार्यक्रम में रोहित मल्होत्रा,स्पर्श मल्होत्रा, अनूप मल्होत्रा,रेनू शाह, विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाएं, समस्त स्टॉफ एवं छात्र,छात्राएं उपस्थित रहे और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ने इस सफल आयोजन हेतु सभी अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का हृदय से धन्यवाद दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
142

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.