Tranding

एएचटी थाना जनपद बलिया और श्रम विभाग बलिया की संयुक्त टीम द्वारा बाल श्रम निषेध दिवस पर जन जागरूकता अभियान।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का किया शुभारंभ।

धनंजय शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में बलिया में बुधवार को अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुनर्वास किशोर श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी व नशा मुक्ति जन जागरुकता अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण एवं नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी सदर मो.उस्मान व प्रभारी संजय कुमार थाना AHT बलिया के कुशल नेतृत्व में उ.नि. वशिष्ठ नारायण यादव आरक्षी संतोष कुमार सरोज व म.आ, रेनू यादव के साथ संयुक्त रूप से जिलाधिकारी कार्यालय से रेलवे स्टेशन के रास्ते चौक से होते हुए कदम चौराहा तक जागरूकता अभियान चलाया गया। सबसे पहले जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया।

जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत उपस्थित व्यक्तियों, यात्रियों एवं श्रमिकों/कर्मियों को बधुआ मजदूरी,मानव तस्करी, बाल श्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृति, बाल विवाह,के रोकथाम व मिशन शक्ति,अनैतिक देह व्यापार के साथ साथ नशा मुक्ति अभियान के संबंध में जागरूक करते हुए टोल फ्री नं0 1090/ 112 /181/ 1076/ 1098/ 102/108 एवं साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 के बारे में जागरूक किया गया। 

अभियान में AHT प्रभारी ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। उन्होंने कहा कि अगर कोई चाय, होटल या ढाबे पर बच्चों को काम करते देखे तो उसे रोके। जरूरत पड़ने पर चाइल्ड लाइन (1098), आपातकालीन नंबर (112) या सशस्त्र सीमा बल (1903) पर सूचना दें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
177

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.