धनंजय शर्मा
बेल्थरा रोड,बलिया
श्रावण मास भगवान श्री भोलेनाथ का समर्पित माह है इस पवित्र माह के तृतीय सोमवार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों के द्बारा अपने नगर में जनकल्याण के साथ राष्ट्र मंगल कामना के लिए नगर के प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर, पानी टंकी पर भगवान श्री भोलेनाथ का सार्वजनिक रुद्राभिषेक पुरे विधि विधान से किया गया। जिसमें नगर के स्वयंसेवकों के साथ नगर की मातृ शक्ति व भैया बहनों की अधिकांश उपस्थिति रही। शिव मंदिर में पूजन व रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजन के दौरान भगवान श्री भोलेनाथ के मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो गया था। यह पूजन व रुद्राभिषेक हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी नागेंद्र बाबा ने बड़े ही हर्षौल्लास व विधि विधान से संपन्न कराया। रूद्राभिषेक में प्रमुख रूप से नगर संघचालक संजय बर्नवाल, नगर कार्यवाह पवन वर्मा, विजय सिंह, अजय पटेल, सर्वजीत सोनी, हेमंत शुक्ला, प्रदीप सोनी, जितेंद्र वर्मा,जय शिव यादव,विवेक श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, कुंज बिहारी यादव, सुजीत वर्मा, प्रवीण वर्मा, आदित्य यादव, आकाश, अश्वनी, अमन, अनमोल, नमन, रौशन, अंशिका, खुशी, खुश्बू, दिव्यांशी, शिवांगी सहित काफी संख्या में नगर की मातृ शक्ति की उपस्थिति रही।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.