महराजगंज, उत्तर प्रदेश
महराजगंज जिले के विधानसभा क्षेत्र पनियरा अंतर्गत परतावल ब्लॉक सभागार में "सक्रिय सदस्य सम्मेलन" का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के लगभग 350 सक्रिय सदस्य मौजूद रहें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी राम जियावन मौर्या व जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पाण्डेय रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह व जिला महामंत्री बबलू यादव रहें। कार्यक्रम संयोजक ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा व विधानसभा संयोजक, भाजपा नेता निर्भय सिंह रहें।
विधायक सुपुत्र, युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह के नेतृत्व में व कार्यक्रम संयोजक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा के देख रेख में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं प० दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री राजेश यादव उर्फ बबलू यादव ने किया।
कार्यक्रम के संयोजक ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा ने सभी मंचासिन अतिथियों को बुके, मोमेन्टो, अंग बस्त्र एवम माल्यार्पण करके सम्मानित किया। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने विस्तृत जानकारी दिया। राम जियावन ने भाजपा का चुनाव व भाजपा का संगठन और विस्तार के विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी साझा किया उन्होंने सम्बोधन में कहा कि आज तक इस तरह का कार्यक्रम कभी संचालित नही हुआ था यह पहला कार्यक्रम हैं।
यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता हैं श्याम प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना किया व उत्तराधिकारी के रूप में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय रहे जो आज पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी के रूप में अपना परचम लहरा दिया।
जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। पार्टी ने फर्श से अर्श तक पहुंचाने का काम किया है। मैं भी कभी नीचे बैठता था लेकिन पार्टी ने मेरी श्रद्धा मेहनत को देखा और आज मैं जिलाध्यक्ष बन कर दूसरी बार आपसभी के सामने हूं।
वहीं विशिष्ट अतिथि विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं के बारे में जनता को बताना चाहिए।
विधायक ने ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा को सहारना दिया और कहा कि, "मैं विशेष रूप से ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनके नेतृत्व में सक्रिय सदस्य सम्मानित किए गए। इस प्रकार के कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है।"
इस दौरान वहां मंडल अध्यक्ष गण क्रमशः विवेक पटेल, जनार्दन सिंह, अरविंद चौधरी, उमेश प्रजापति, देवेंद्र गिरी, ब्लॉक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला, चेयरमैन पनियरा उमेश जायसवाल एवं चेयरमैन प्रतिनिधि परतावल सतीश मद्धेशिया, शुभ लक्ष्मी सिंह, प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, बबलू यादव, रामाज्ञा निषाद, अंगद गुप्ता, विभूति सिंह, भोला मल्ल, रूपेश शर्मा, गुड्डू सिंह, गणेश पाण्डेय सहित सैकड़ो की संख्या रही।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.