जिला अध्यक्ष आमेर खान व महिला विंग जिला अध्यक्ष निकिता काले निर्वाचित
जालना, महाराष्ट्र।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जालना, महाराष्ट्र इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक चौफुली स्थित लेक व्यू होटल में की गई। बैठक की अध्यक्षता मराठवाडा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद ताबिश एवं संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान ने किया।
बैठक सर्वसम्मति से जालना जिला इकाई का हुआ चयन। जिसमें जिला अध्यक्ष आमेर खान व महिला विंग जिला अध्यक्ष निकिता काळे, जिला संरक्षक सुनील नरोडे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेख मुजीबुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष सुनील भारती, जिला महासचिव राहुल मुळे, जिला सचिव शेख सलीम व रईस शेख , जिला कोषाध्यक्ष चेतन पाटिल, जिला संगठन सचिव तरंग कांबळे, जिला प्रवक्ता मजहर सौदागर, जिला मीडिया प्रभारी गणेश सातपुते का चयन किया गया। सभी नव चयनित पदाधिकारीयों को मुख्य अतिथि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने उन्हें नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी।
उन्होंने नव चयनित पदाधिकारीयों से यह आशा व्यक्त की कि सभी गांव से लेकर शहर के पत्रकारो को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन से जोड़ कर पत्रकार हित एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सतत संघर्षशील रहेंगे। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन हमेशा पत्रकार के मान सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.