Tranding

अप्रवासी भारतीयों को एक कैदी के रूप में माल वाहक जहाज में बैठा कर अमानवीय यातनाएं।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर द्वारा आज दिनांक 8 फरवरी 2025 को कानपुर के कचहरी स्थित चेतना चौराहे से भारत सरकार की कमजोर नीतियों के कारण अमेरिका द्वारा किए गए भारतीयों के अपमान जिसके अंतर्गत अप्रवासी भारतीयों को एक कैदी के रूप में माल वाहक जहाज में बैठा कर अमानवीय यातनाएं देने के बाद भारत भेजने पर पूरे भारत की 130 करोड़ जनता के अपमान के रूप में लेने पर प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व के आह्वान पर विशाल प्रदर्शन मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया एवं राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया। जिसके अंतर्गत सभी कांग्रेस जन प्रतीकात्मक विरोध के रूप में अपने हाथ और पैर में बेड़ियां व हथकड़ियां लगाकर प्रदर्शन किया ।

प्रदर्शन करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा,पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव दरियाबादी आदि ने संबोधित करते हुए कहां जब-जब भाजपा की सरकार बनी है हमेशा भारत का अपमान कराया गया चाहे वह जॉर्ज फर्नांडिस का प्रकरण हो जिसमें एयरपोर्ट में उनकी जांच के नाम पर सारे कपड़े उतरवा लिए गए थे । अगर 130 करोड़ भारतीयों ने अमेरिकी कंपनियों के विरोध और उनके उत्पाद का विरोध शुरू कर दिया तो अमेरिका का आर्थिक ढांचा नष्ट होने लगेगा सारे कांग्रेस जन हाथों में तख्ती लिए हुए थे जिसमें लिखा था हथकड़ियां में हिंदुस्तानी का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान डंकाधिपति इस्तीफा दो इस्तीफा दो अबकी बार ट्रंप सरकार कहने वाले होश में आओ होश में आओ आदि नारों को लगाते हुए चल रहे थे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री शंकर दत्त मिश्रा, पवन गुप्ता, दिलीप शुक्ला, नरेश त्रिपाठी,महेश मेघानी,लल्लन अवस्थी,गुफरान अहमद चांद,आतिफ रहमान, दीपक त्रिवेदी , मुकेश दुबे,राजेश गौतम,डब्बू दीक्षित, श्यामदेव सिंह, हीरा लाल निषाद,रवि तिवारी, राजकिशोर वर्मा, मुकेश वाल्मीकि,अबरार, इस्लाम सिद्दीकी, इकबाल अंसारी, अब्बास अंसारी, सतीश वाल्मीकि, विनय पांडे, मुकेश कनौजिया,अजय त्रिपाठी,आरिफ पहलवान,जावेद आलम,अफजाल अहमद, चांद,हरीश गुप्ता,विशाल सोनकर,अब्दुल तारिक, मेराज अहमद, मदन गोपाल रखरा, वीरेंद्र चतुर्वेदी, संजय सोनकर, संदीप निषाद ,राज लक्ष्मी सिंह, इमराना खान, फ़ुजैल अंसारी, शांतनु दीक्षित, रवि बाजपेई, राधेश्याम कश्यप आदि सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
231

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.