Tranding

मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान की संदिग्ध हालत में मौत,घर में फंदे से लटकता मिला शव।

संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से हैरान करने वाली खबर है।मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।मालती का शव घर में फंदे से लटकता हुआ मिला है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।

महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर गांव में आज सुबह मालती चौहान का शव उनके ही घर में फंदे से लटकता मिला।मालती चौहान का शव फंदे पर लटके होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।बताया जा रहा है कि मालती चौहान का पति विष्णु चौहान से विवाद चल रहा था।पुलिस ने विष्णु चौहान को हिरासत में ले लिया है पूछताछ कर रही है।वहीं इस घटना से मालती के फैंस को तगड़ा झटका है।उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।पोस्टमार्टम हाउस में भी लोगों का तांता लगा हुआ है।

बता दें कि मालती चाहौन कम समय में देसी स्टाइल में रील्स और वीडियो बनाकर बहुत मशहूर हुई थीं।मालती अपने पति के साथ यूट्यूब पर एक्टिंग करते हुए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई थीं।मालती गरीब परिवार से थीं,लेकिन अपनी मेहनत और लगन से एक मुकाम हासिल कर लिया था।हालांकि पति-पत्नी के बीच कुछ महीने पहले विवाद भी हुआ था।विवाद की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए वीडियो डाल रहे थे।बाद में उनमें सुलह हो गई थी,लेकिन अब मालती की मौत से उनके चाहने वालों को धक्का लगा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
39

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2025