सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
महानगर गोरखपुर में डेंगू एवम अन्य संचारी रोगों के रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर निगम गोरखपुर द्वारा नियमित रूप से समस्त वार्डो में एंटीलार्वा का छिड़काव एवम फॉगिंग कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में कराए जा रहे एंटीलार्वा के छिड़काव एवम फॉगिंग कार्य का निरीक्षण किया गया । इस दौरान नगर आयुक्त द्वारा आर्यनगर एवम राप्तीनगर में डेंगू से पीड़ित एवम डेंगू से स्वस्थ हो चुके परिवारों के घर घर जाकर उनके कुशलक्षेम पूछा गया और डेंगू से बचाव हेतु सावधानी बरतने का अनुरोध किया गया। साथ ही नगर निगम के समस्त वार्डों साफ सफाई बनाए रखने, निरंतर एंटीलार्वा का छिड़काव एवम फॉगिंग कार्य कराए जाने हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया। जिन घरों के आस पास एवम घरों में गंदगी तथा पानी इकट्ठा मिला, ऐसे लोगों को नोटिस देने हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया, क्योंकि घरों के आस पास या घरों में इकट्ठा पानी में डेंगू के लार्वा भी पनप सकते हैं।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.