शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल का स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक
डॉ नवल किशोर एवं विशेष कार्य पदाधिकारी,डॉक्टर सुरेंद्र राय नेऔचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों की टीम ने जीएमसीएच के अस्पताल प्रशासन के साथ विशेष बैठक करआवश्यक दिशा निर्देश दिए,जिसको लेकर जीएमसीएच की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिखी।
स्वास्थ्य विभाग के टीम ने अपने औचक निरीक्षण के दौरान कैजुअलिटी विभाग मेडिसिंस स्टोर कंट्रोल कमान रूम डेंगू वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का जायजा लिया हालांकि अधिकारियों की टीम ने रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय में देने की बात कही निरीक्षण के दौरान पत्रकारों को कुछ भी बताने से इनकार कर गए मौके पर जीएमसी अधीक्षक को डॉक्टर सुविधा भारती डॉक्टर संजय कुमार,अस्पताल प्रबंधक,मोहम्मद शाहनवाज, उदय कुमार सहितअस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे निरीक्षण के दौरान जिला के इस जीएमसीएच बेतिया में क्या कमी पाई गई,यह निरीक्षण पदाधिकारी ने पत्रकारों को बताने से इंकार कर दिया,अपने जांच रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग के इन दोनों पदाधिकारी के द्वारा कौन सा तथ्य,सच्चाई सामनेआई,यह जांच प्रतिवेदन विभाग में प्राप्ति के बाद ही पता चल पाएगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.