Tranding

जीवन में रक्तदान,मरणोपरांत नेत्रदान,बने देश का अभिमान।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि रक्तदान,नेत्रदान से जीवनदान तो मिलता ही है, मगर इस के अलावा देश का अभिमान में भागीदारी भी बन जाती है। इस तरह के जागरूकताअभियान में इन तारों की सहायता से एक साथ समाज की सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लगभग आदर्श संगठनों द्वारा जागरूकता रैली निकल गई, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के तत्वाधान में नगर के नजरबाग से तीन लालटेन चौक तक निकाली गई इस जागरूकता रैली में मारवाड़ी महिला समिति, बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन,मारवाड़ी युवा मंच, लायंस क्लब,रोटी क्लब बेतिया टाउन,इनर व्हील के बेतिया के सदस्यों के साथ-साथ राज्य संपोषित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी कैडेट्स व छात्राएं भी इस जागरूकता रैली में शामिल रही। जागरूकता रैली निकालने का उद्देश्य यही था की आम लोगों को रक्तदान से जीवन दान, नेत्रदान के प्रति जागरूक किया जाए और जीवन में ही रक्तदान तथा मरने के बाद नेत्रदान करने से देश के अभियान में सहभागी बनने का मौका मिलता है,इससे हम सभी जागरूक नागरिक को सबक लेना चाहिए,साथ ही इसके प्रति जागरूक रहकर रक्तदान,नेत्रदान करने के प्रति सजग रहकर दूसरों के जीवन को बचाने में सहयोग करना चाहिए। इस जागरूकता रैली के आयोजन में,इमानुएल अगस्टाइन शर्मा,श्वेता अग्रवाल सुशील रूंगटा,अरुण बरनवाल सुरेश सिंघानिया,आर के सोमानी,कविता बरनवाल, रंजन नाथ,सुमन सिकरिया, विना चौधरी,मधुलिका चौधरी रंजन गोयल,पूनम झुनझुनवाला से के अलावा पिंजरापोल गौशाला कमेटी के सदस्य भी शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
159

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.