Tranding

आशा संघ कर्मी ने सरकारी दर्जा प्राप्त करने हेतु किया धरना प्रदर्शन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बिहार राज्य आशा संघ एकटू द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत,कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया,अपनी 9 सूत्री मांगों के समाधान के लिए प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम, जिलाअधिकारी के माध्यम से मांग पत्र सौंपा। आशा संघ की जिला सचिव,प्रतिमा कुमारी ने संवाददाता को बताया कि पिछले 12 जुलाई 2023 से संपूर्ण बिहार में आशा हड़ताल पर हैं,धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम चल रहा है,अभी तक सरकार द्वारा हमारी मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। संयुक्त संघ के आह्वान पर इस जिला में भी आशा व आशा फैसिलिटेटर ने प्रदर्शन किया। सरकार की सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया गया। अंत में संघ सदस्य प्रति मंडल ने नौ सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा। मौके पर,शिव कुमारी देवी, प्रतिमा देवी,सीमा,रीना देवी निर्मला देवी,सीता देवी,गुलाबी देवी,सुशीला देवी,देवंती देवी,के साथ इनोस के जिला अध्यक्ष,फरहान रजा,माले नेता,सुनील यादव नेतृत्व कर रहे थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
152

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.