ओपीडी काउंटर पर भीड़ उमड़ी।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
भीषण गर्मी एवं बदलते मौसम के साथ,उल्टी,कै दस्त,पेट दर्द, बुखार,एलर्जी की चपेट में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लोग आ रहे हैं,जिसके कारण स्थानीय सरकारीअस्पताल में लंबी कतार लग रही है,इसके साथ ही ओपीडी में टिकट कटाने के लिए एकअपारभीड़ उमड़ गई है। प्रतिदिन ओपीडी में 600 से 700 लोग लाइन लगाकर दिखाते थे,मगर इस समय 12 सौ से अधिक लोगों की लंबी कतार ओपीडी में लगी हुई है। अस्पताल में नियुक्त,डॉक्टर सुमित कुमार ने संवाददाता को बताया कि इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा होने के कारण पानी कीटाणु युक्त हो जा रहे हैं,जिसके पीने से पेट में दर्द,दस्त,उल्टी,एलर्जी बुखार जैसे बीमारी फैल गई है।इन दिनों पानी को उबालकर ठंडा कर पीने से इस तरह की बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है,इसके अलावा बाजारों के खाना खाने,तली गली हुई चीज खाने,फास्ट फूड अधिक मात्रा में,मीट मछली का इस्तेमाल करने से लोग बीमार पड़ रहे हैं।खाने पीने पर अगर नियंत्रण कर लिया जाए तो इन सब बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। इन दिनों अधिक गर्मी पड़ने के कारण शरीर से पसीना अधिक निकल जाता है,जिसके कारण सोडियम,पोटैशियम,सल्फर इत्यादि अवयवों की कमी हो जाती है,जिसके कारण भी कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं,अधिक से अधिक पानी का इस्तेमाल किया जाए। स्थानीय मेडिकल कॉलेजअस्पताल का संवाददाता ने स्वय घूम घूम कर इसकी वस्तुस्थिति का जायेजा लिया तो स्थिति को सही पाया,इस अस्पताल में मरीजों की संख्या दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ती ही जा रही है,इस समय 70% सेअधिक बच्चे ग्रसित हो रहे है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.