अमित कुमार त्रिवेदी
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
कानपुर 23-03-2023 खेतिहर किसान मजदूर यूनियन का एक शिष्ट मंडल मुख्य विकास अधिकारी कानपुर से मिला। किसान प्रतिनिधियों ने उन्हे बताया कि कानपुर बिल्हौर सहित कई क्षेत्रों में अन्ना जानवरों से किसान परेशान है। अन्ना जानवरों की उचित व्यवस्था कराई जाए। आयुष्मान कार्ड कई किसाओं व मजदूरों के अभी तक नही बने है, ब्लॉक स्तर पर कैंप लगा कर पात्र किसानों के कार्ड बनवाए जाए। इसी प्रकार किसान सम्मान निधि के कार्ड बनवाने की भी व्यवस्था की जाए । सरकारी साधन समितियों पर समय से खाद व बीज का वितरण कराया जाए। स्वास्थ केंद्रों पर डॉक्टरों व स्टाफ की तैनाती करते हुए उन्हें केंद्रों के नजदीक ही रहने के आदेश करने का कष्ट करे। किसानों की फसल की खरीद केंद्रों पर कराई जाए। खरीफ की फसल बोआई के लिए सरकारी नलकूपों तथा नहरों का पानी टेल तक पहुंचाया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने मांगों पर उचित कार्यवाही करने की बात कही। किसानों के तरफ से आज हीरेंद्र नाथ दीक्षित, कमल चतुर्वेदी, विनोद पाल, मीनाक्षी सिंह, महेश प्रसाद शुक्ला, संतोष तिवारी, अश्वनी पाल, दयाराम पाल, अरविंद पाल, अमर सिंह, आदि लोग थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.