Tranding

मौसम ने लिया करवट बूंदाबांदी शुरु बढ़ती गर्मी से मिली राहत।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मौसम ने लिया करवट बूंदा बांदी शुरू तेजी से बढ़ रही गर्मी से चंद दिन के लिए राहत भरी खबर । मंडराते बादलों ने चेतावनी देनी शुरू कर दी है। मौसम विज्ञानी मौसम के पूर्वानुमान से भी इसकी पुष्टि हो रही है। शुक्रवार आज सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली है। आसमान में काले बादल छाए हैं। उधर, मौसम विज्ञानी के अनुसार वर्षा की वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो गई हैं। 17 मार्च से बूंदाबादी का सिलसिला शुरू हो गया है। 19 से 21 के बीच तेज हवा के साथ गरज-चमक के बीच हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम विज्ञानी के अनुसार 19 मार्च को पांच मिलीमीटर और 20-21 मार्च को 10 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। इस वर्षा के मंडल के सभी जिलों के 50 से 70 प्रतिशत स्थानों पर होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की बात मौसम विज्ञानी कह रहे हैं। वर्षा के लिए पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। शुक्रवार आज से इसके उत्तराखंड के पहाड़ों से होते हुए तिब्बत की ओर से बढ़ने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ की यह सक्रियता पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में वर्षा की वजह बनेगी। शुष्क गर्मी के चलते गोरखपुर और आसपास के जिलों में बना निम्न वायुदाब क्षेत्र वर्षा का माहौल तैयार करने में मददगार साबित होगा।

मौसम विज्ञानी के अनुसार वर्षा के चलते बढ़ते तापमान पर न केवल विराम लगेगा, बल्कि गिरावट भी दर्ज की जाएगी। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान से दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने का पूर्वानुमान है। गुरुवार से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि वर्षा का सिलसिला थमते ही तापमान एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा।


Jr. Seraj Ahmad Quraishi
55

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2025