शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
स्थानीय छावनी थाना क्षेत्र में अवस्थित,स्वागत मैरिज हॉल मनुआपुल के ऑडिटोरियम में अदबी संगम बेतिया के बैनर तले एकअखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ "मंजर नामा" पुस्तक का लोकार्पण किया गया, जो भारतीय स्तर पर प्रख्यात कवि, आलोचक मंजर सुल्तान के द्वारा लिखित पुस्तक,"मंजर नामा" उनकी याद में किया गया। इस कार्यक्रम कीअध्यक्षता, आफाकअहमद,विधान पार्षद,कन्वेनर,डॉक्टर मोहम्मद जावेद कमर, कोऑर्डिनेटर, डॉ नसीम अहमद नसीम रहे। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से प्रसिद्ध,प्रख्यात कवि,कवित्रियों ने भाग लेकर शानदार बना दिया,साथ ही इसअखिल भारतीय कवि सम्मेलन,लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूहों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम दो पाली में चला,पहली पाली में स्वर्गीय मंजर सुल्तान के द्वारा रचित पुस्तक, "मंजरनामा" का लोकार्पण स्टेज पर उपस्थित सभी गण्यमान्य व्यक्तियों नेअपने अपने हाथों में लेकर किया, इसके बाद दूसरी पाली में मुशायरा काआयोजन किया गया,जोआधी रात तक चलता रहा, स्थानीय शायरों कवियों ने भी इसमें बढ़-चलकर भाग लिया, अपनी नजम,गजल और तरन्नुम कीआवाज से उपस्थित लोगों के दिलों को बाग-बाग कर दिया,खूब वाहवाही बिटोरे,श्रोताओं को हंसी के फव्वारे छोड़ने पर मजबूर कर दिया।विभिन्न राज्यों से आएशायरों और कवियों ने उपस्थित लोगों के सामनेअपने मुखार बिंदुओं से निकले हुए मधुरवाणियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। बाहर सेआए हुए मेहमान शायरों,कवियों ने भी उपस्थित लोगों के सामने अपनी लोहा मनवा दी। हंसियों का फवारा छूटने लगा कार्यक्रम का संचालन,डॉ नसीमअहमद नसीम ने अपनी सुरीली आवाज के साथ डायलॉग, शेरोशायरी के अंदाज में लोगों का दिल मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ो की संख्या में लोगों ने संवाददाता को बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन प्रतिवर्ष होनी चाहिए,इस तरह के कार्यक्रम होने से लोगों का टेशन,फिक्र दिल और दिमाग की सोच परेशानी सब दूर हो जाती है, उपस्थित लोग नए तेवर,नई सोच,नए राह पर चलने के लिए विवश हो जाते हैं,नई ऊर्जा,नई जिंदगी मिलती है।
बाहर से आए हुए शायर,कवि मेहमानों ने इस कार्यक्रम की काफी सराहना की,साथ ही आयोजनकर्ता के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.