Tranding

परशुराम जयंती पर पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज में भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्रबंधक एवं वरिष्ठ सपा नेता संतोष कृष्ण त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों तथा समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित ब्राह्मणों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और भी गरिमामय हो गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अशोक पांडेय, भरत शुक्ला, धनंजय त्रिपाठी, नितेश त्रिपाठी, रितेश मणि त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, भाष्कर राम त्रिपाठी, धनंजय पांडेय, राघवेंद्र ओझा, शशिविंद मिश्र, गजेंद्र मिश्र, सुनील चतुर्वेदी, सरिता दूबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। क्षेत्रीय लोगों की भी अच्छी सहभागिता देखने को मिली।

Karunakar Ram Tripathi
42

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.