शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
स्थानीय कालीबाग थाना क्षेत्र स्थित झिल्लीया मोहल्ला में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में फांसी लगाकर मौत होने से सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान लौरिया प्रखंड के कटिया वार्ड संख्या चार निवासी 37 वर्षीय,मारकंडे मिश्र के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,शव का पोस्टमार्टम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया में कराकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस केअनुसार प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है,हालांकि मौत के कारण का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका,मामले की जांच की जा रही है। संवाददाता को मोहल्ले वासियों ने बताया कि मारकंडे मिश्रीअपनी पत्नी और बच्चों के साथ बेतिया में किराए के मकान में रहते थे, वह एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रखंड स्तर पर लोगों की का कागज बनवाने में सहयोग करअपने परिवार का भरण पोषण करते थे, इधर जैसे ही युवक की मौत की खबर कटिया गांव पहुंची पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया जहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि मारकंडे मिश्र मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे,उनको किसी से भी कोई विवाद नहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो का बुरा हाल है,वहीं गांव में यह चर्चा जोरों पर है कि आखिर ऐसा क्या वजह हो गई कि मारकंडे को यह कदम उठाना पड़ा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.