ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्धीनअहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नए प्राचार्य के रूप में डॉक्टर दिनेश कुमार ने योगदान कर काम करना शुरू कर दिया है,इसके पूर्व यह फिजियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे,तत्कालीन प्राचार्य ,डॉ सुधा भारती को जीएमसीएच का अधीक्षक बनने के बाद से उक्त पद रिक्त था।विभाग ने उक्त पद पर डॉ दिनेश कुमार को प्रभारी प्राचार्य बनाया है विभागीय निर्देश के आलोक में उन्होंने नए प्राचार्य के रूप में योगदान कर लिया है। योगदान के बाद विभिन्न विभाग के विभागाध्यक्ष व सीनियर,जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर सभी अस्पताल कर्मियों ने इनके योगदान का स्वागत किया। एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष,डॉ चंदेश्वर चौधरी ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। प्राचार्य ने कहा कि बेहतर शैक्षणिक माहौल कायम करना, रुके हुए कार्यों को गति देना तथा कर्मियों की समस्याओं का समाधान करना यही मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.