ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय पुलिस लाईन केंद्र में,पुलिस सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें लगभग 36 पुलिस कर्मियों ने अपना अपना रक्तदान किया,इस रक्तदान शिविर काआयोजन करके इस शब्द को चरितार्थ किया जा रहा है कि रक्तदान ही महादान और जीवन दान होता है। रक्तदान करने से किसी के जीवन को बचाया जाए तो यह सबसे बड़ा पुण्य का काम है। रक्तदान करने से शरीर में अधिक मात्रा में स्टोरेंज खून निकल जाता है,और नया खून बनने लगता है,जो जीवनदायनी होता है। सरकारी स्तर से लेकर एनजीओ के स्तर से भी वर्ष में कई बार,कई स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है,जो सराहनीय पहल भी है। रक्तदान करने के लिए कुछ आवश्यक शर्त है,उसका पालन करना चाहिए।उसमें किन लोगों के द्वारा रक्तदान नहीं किया जा सकता है,और किन किन लोगों को आवशक रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान शिविर के आयोजन करने के पहले इन सभी आवश्यक बिंदुओं पर विचार कर लोगों को सूचित करना चाहिए, ताकि इस टाइप के लोग रक्तदान शिविर में नहीं आ सके।
आज पुलिस केंद्र बेतिया में रक्तदान शिविर में सभी पुलिस पदाधिकारी,पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया जो एक सराहनीय कदम है,इस रक्तदान शिविर से जिस ग्रुप का जितना रक्त जितनी मात्रा में इकट्ठा किया गया है,वह किसी न किसी दीन दुखिया, जरूरतमंद लोगों को ही काम आ जायेगा,जिससे समय पर आवश्यक ग्रुप के रक्त को जरूरतमंद लोगों को दिया जा सके,समय पर इसके मिल जाने से उसका जीवन सुरक्षित हो जाएगी,रक्तदान शिविर का आयोजन इसी कारणवश किया जाता है,क्योंकि इस रक्तदान शिविर में विभिन्न ग्रुप के रक्त इकट्ठा हो जाते हैं,जो विभिन्न प्रकार के ग्रुप के लोगों की आवश्यकता की पूर्ति की जा सकती है। स्थानीय पुलिस लाइन केंद्र बेतिया में जो रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,उसमें रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से पुलिसअधीक्षक,बेतिया,उपेंद्र नाथ वर्मा,पुलिस उपाधीक्षक सदर बेतिया,मुकुल परिमल पांडे, पुलिस उपअधीक्षक,बेतिया, आलोक कुमार सभी थाना प्रभारी पुलिस लाइन केंद्र के सभी पुलिसकर्मी केअलावा अन्य लोग भी इस रक्तदान शिविर में अपना अपना रक्तदान करके,जीवनदान हो महादान की परिकल्पना को जीवन दान किए हैं।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.