Tranding

एनीमिया मुक्त भारत हेतु किशोरों ने लिया संकल्प।

करुणाकर राम त्रिपाठी

श्यामदेउरवा, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस तृतीय का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल की स्वास्थ्य टीम के द्वारा श्यामदेउरवा स्थित श्रीमती गिरिजा देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में किशोर किशोरियों को एनीमिया से बचने के लिए आयरन की गोली खाने के विधि तथा सही भोज पदार्थ लेने के लिए जागरूक किया गया, साथ ही साथ किशोर किशोरियों को आयरन की गोली सही समय से लेने के लिए शपथ दिलाया गया। सभी बच्चों ने यह शपथ लिया कि हम एनीमिया को भगाने में पूर्ण योगदान देंगे और हर हफ्ते आयरन की गोली खाएंगे और अपने सभी साथियों को भी बताएंगे कि आप इस गोली का सेवन करें। इस कार्यक्रम में काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने बच्चों में सेनेटरी पैड एवं आयरन की गोली भी बटवाये तथा साफ सफाई पर ध्यान देने के लिए विशेष जोड़ दिया एवं अधिक से अधिक किशोर किशोरियो को इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए उत्साहित किए। कार्यक्रम के दौरान एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें कविता शुक्ला को प्रथम शिवानी को द्वितीय तथा रागिनी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर एएनएम मीरा यादव ने बच्चों का हीमोग्लोबिन टेस्ट एवं वजन किया तथा उप केंद्र बसहिया खुर्द तथा उप केंद्र पिपरपाती तिवारी में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरबीएस के टीम के डॉक्टर घनश्याम गुप्ता ने बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए साथ में फिजियोथैरेपिस्ट मानसिंह , एएनएम ममता यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Karunakar Ram Tripathi
188

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.