ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
केंद्रीय गृहमंत्री,अमित शाह 1:00 बजे दिन में बाल्मीकि नगर लोकसभा के लोरिया साहू जैन स्कूल के खेल मैदान में पहुंचकर जनसभा को संबोधित करते हुए केवल विरोधियों पर निशाना साधने केअलावा कुछ नहीं बोला।देश की ज्वलंत समस्याओं, मंहगाई,बेरोजगारी,किसान,छात्र, युवा,महिलाओं को रोजगार देने पर कोई चर्चा नहीं की,बलकि इन सभी बिंदु पर चुप्पी साध रखी। देश की आर्थिक,सामाजिक,
शैक्षणिक,वैज्ञानिक स्थिति पर भी कोई चर्चा नहीं की,इनका एकमात्र उद्देश्य विरोधियों पर निशाना साधना रहा,खासकर बिहार के महागठबंधन सरकार के नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री,नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री,तेजस्वी प्रसाद यादव,लालू का जंगलराज के साथ विरोधी दलों पर निशाना साधना रहा। इन्होंने अपने पूरे 24 मिनट के भाषण में उन्होंने 12 बार जंगल राज,36 बार नितीश कुमार और14 बार लालू यादव का नाम लिया। इन्होंने लोरियां में 3 कार्यक्रमों में भाग लिया। साहुजैन स्कूल के खेल मैदान में 650 वर्ग फिट के विशाल मंच से लोगों को संबोधित किया,इन्होंने लोरिया के बौद्ध स्तूप का पैदल ही कुछ दूर चलकर भ्रमण किया, इनके साथ स्थानीय सांसद सह भाजपा प्रदेशअध्यक्ष,संजय जयसवाल,राज्यसभा सांसद, सतीश चन्द्र दुबे के साथ
अन्य लोग भी उपस्थित थे। कई नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की,जिसमें पूर्व मंत्री राजेश सिंह,ए पी पाठक,तुषार सिंह आदि नेता शामिल हुए।
इनके कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी किसान महासभा एवं अन्य दलों के नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह चंपारण की धरती से वापस जाओ वापस जाओ के जैसे गगनचुंबी नारों से आवाज बुलंद करते रहे,इसके बाद इन् लोगों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन भी दहन किया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.