प्रखंड अध्यक्षों को दिया गया मनोनयन पत्र।
रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम के सभागार में नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों की बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में राज्य स्तरीय 'भारत जोड़ो पदयात्रा' एवं 'हाथ जोड़ो यात्रा' पर विचार किया गया। बैठक के पहले आगत नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव एवं पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया और सभी को प्रखंड अध्यक्ष का मनोनयन पत्र दिया गया।बैठक में अध्यक्ष ने बताया कि आगामी कांग्रेस का अधिवेशन छत्तीसगढ़ के रायपुर में 24से26फरबरी तक होना है उसके बाद भारत जोड़ो पदयात्रा पटना से वोधगया तक होना है जिसमें प्रदेशअध्यक्ष डा अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश कोडिनेटरअवधेश कुमार सिंह समेत राष्ट्रीय नेतागण शामिल रहेंगे।बैठक में आगामी विधानपरिषद के गया शिक्षक एवं स्नातक चुनाव हेतु विचार विमर्श किया गया कांग्रेस के दोनों संभावित प्रत्याशी डॉ अजय कुमार सिंह पूर्व विधानपरिषद सदस्य एवं विजय कुमार मिठु शामिल होकर दावेदारी की बात रखे। हालांकि अभी पार्टी महागठबंधन में है। लेकिन दोनों सीट पर कांग्रेस दावा पेश कर रही है।यह दोनों सीट कांग्रेस का परंपरागत सीट रहा है। कांग्रेस कमेटी गया एवं संभावित प्रत्याशी की ओर से वोटर हेतु फार्म सघन रूप से जमा करवाकर वोटर बनाया गया है।उन्होंने बताया कि लगातार शिक्षक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कांग्रेस के अरुण कुमार किये हैं इसी के साथ पूरे प्रदेश में हाथ जोड़ो यात्रा कार्यक्रम प्रखंड एवं पंचायत से लेकर वुथ स्तर तक किया जाएगा जिसके लिए सभी 24ग्रामीण एवं 3 शहरी क्षेत्रों के लिए सभी डेलीगेट को प्रभारी बनाया गया है। इस प्रकार दोनों पदयात्रा जर्बदस्त तरीके से किया जाना है।हाथ जोडो़ करीब मार्च तक चलेगा। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों को महाअधिवेशन में शामिल होने हेतु आग्रह करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में आवासन एवं खानें की ब्यवस्था पार्टी की ओर किया गया है।आपको अपने स्तर से चलना पड़ेगा। कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष के अलावे ,बावुलाल प्रसाद सिंह, प्रदीप शर्मा, धर्मेंद्र निराला, डा. गगन मिश्रा, संतोष कुशवाहा, युगल किशोर सिंह, रणजीत सिंह, मो. खैरूदीन, प्रखंड अध्यक्ष शमीम अहमद गुरारु प्रखंड, जयप्रकाश यादव परैया,आसीफ रजा गुरुआ, सीताराम यादव आमस प्रखंड,साहिद इमाम शेरघाटी, दूधेश्वर यादव डोभी, राजेन्द्र सिंह डुमरिया, रामानंदन प्रसाद इमामगंज, रविकुमार भास्कर बांकेवाजार, रामजी मांझी बोधगया, तबरेज आलम मोहनपुर,रेबती रमन प्रसाद बाराचट्टी, शंभू शरण सिंह टनकुप्पा, बालमुकुंद पाण्डेय फतेहपुर, केदार प्रसाद शहर 1, राजीव कुमार सिंह शहर 2,धीरज कुमार बर्मा शहर 3, प्रेम रंजन कोंच प्रखंड,नाथुन पासवान टिकारी, रामविनय सिंह बेलागंज, ओमप्रकाश निराला चंदौती, नंबर किशोर शर्मा खिजरसराय, अखिलेश कुमार नीमचकबथानी, बिरेंद्र सिंह अतरी, अशोक कुमार मोहड़ा प्रखंड अध्यक्ष, रणजीत सिंह मानपुर एवं सतीश कुमार सिंह बजीरगंज प्रखंड अध्यक्ष आदि शामिल हुए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.