हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर,उत्तर प्रदेश।
समाज कल्याण सेवा समिति पंजीकृत द्वारा लावारिस शवों को पांच दिवसीय कन्धादान अभियान के चौथे दिन आज समाज के लोग बनें लावारिसों के वारिस। भारी संख्या में उपस्थित सिखों द्वारा लावारिसों तथा उनके बिछड़े दुखी परिजनों के आत्म शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा इंसानियत काम रखने का संकल्प लिया गया। पोस्टमार्टम हाउस से प्रारंभ हुई शव यात्रा में जहां सतनाम वाहे- गुरू वाहे- गुरु की आवाज गूंज रही थी वहीं फूलों की जमकर महिलाओं द्वारा वर्षा की गई । नजारा विगत 3 दिनों की भांति आज भी था जहां सड़क फूलों से पटी थी वही राहगीर थम कर सब के बारे में जानकारी लेते देखे गए और समिति के लोगों की सराहना भी सुनी गई इस मौके पर समिति सचिव धनीराम पैंथर द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि वर्तमान में समिति द्वारा 14500 लावारिस शवों का का सम्मान अंतिम संस्कार उनके धर्म अनुसार कराया जा चुका है बात का कंधा दान कि नहीं प्रेम तथा सेवा भाव की है बात इंसानियत व भाईचारा की है बात मानवता तथा एकता की है जरूरत है इंसान बनने तथा इंसानों के काम आने की इंसानियत की । यह मुहिम चलती रहे और इंसानों की सेवा निरंतर होती रहे इसलिए समस्त इंसानों से अनुरोध है कि वह हमारा तन मन धन बांस पन्नी कफन चादर दान दें लावारिस लावारिसों की सेवा तथा अंतिम संस्कार में लगे 5 कर्मियों को गोद ले और यह भी ना हो सके तो कंधा दान देकर हमारा हौसला अफजाई करें हमारे कंधे से कंधा मिलाकर आप भी लावारिस के वारिस बनें।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरदार हरविंदर सिंह लार्ड, सुखविंदर सिंह बिंदा, हरजिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह नीटा, सुरेंद्र सिंह चावला, मनजीत सिंह, डॉक्टर टी एस कालरा, करमजीत सिंह, दया सिंह गांधी, स्वरूप सिंह, तरनजीत सिंह, मनजीत सिंह राजू, एस सी श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव , मंटू गुप्ता, डा दीपक निगम, एम बी गौतम, कुमार सुंदरम, हनुमान पाल, डॉ जे आर बौद्ध, सफीक सिद्दीकी, विनय सेन, कमल एडवोकेट, विजय सागर एडवोकेट, अर्जुन ,सोनू टी स्टॉल, दुर्गा दादा, राकेश राव, डॉ प्रदीप रावत, शुभम जयसवाल, कुणाल, सुशीला, अनिल कुमार तेज प्रताप अंबेडकर राजेश कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.