Tranding

वीरेन्द्र कुमार का जन्म दिवस समारोह।

दिव्यांगजन को कम्बल, यू.डी.आई.डी. कार्ड, रेलवे यूनिक कार्ड व तहरी का वितरण

अधिकारों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष को तैयार रहे दिव्यांग 

दिव्यांग, गरीब व पीडितों की सेवा से मिलती है आत्म शान्ति - वीरेन्द्र कुमार

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज वरिष्ठ समाजसेवी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य वीरेन्द्र कुमार का जन्म दिवस समारोह धुम धाम से मनाया गया| इस अवसर पर केक काटा गया, मिष्टान व तहरी का वितरित किया गया, 21 दिव्यांगजन को कम्बल, दो गरीब दिव्यांगजन को ट्राई साईकिल, 15 दिव्यांगजन को यू.डी.आई.डी.कार्ड, 05 दिव्यांगजन को रेलवे यूनिक कार्ड का वितरण किया गया|इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की दिव्यांग, गरीब व पीडितों की सेवा से आत्म शान्ति मिलती है| जीवन भर पीडितों, उपेक्षितों की मदद करता रहूंगा|उन्होंने कहा की शासन, प्रशासन की उपेक्षा के खिलाफ सभी साथी सड़कों पर उतर कर संघर्ष के लिए तैयार रहें| दिव्यांगजन अधिनियम 2016 सभी थानो में लागू करवाने, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय परिसर का अतिक्रमण हटवा कर दिव्यांगजन के लिए सुगम आवागमन की व्यवस्था करवाने की मांग को लेकर 19 जनवरी को दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय के बाहर चक्का जाम किया जायेगा| वीरेन्द्र कुमार कुमार कहा की पुलिस व  प्रशासनिक अधिकारी दिव्यांगजन को कमजोर समझने की भूल न करे और अपने किये हुए वादे को तत्काल पुरा करे |इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार व दक्षिण अध्यक्ष आनन्द तिवारी ने कहा की वीरेन्द्र कुमार द्वारा किया जा रहा संघर्ष दिव्यांगजन के आत्मबल को बढायेगा| वीरेन्द्र कुमार ने संघर्ष का जो मार्ग दिखाया है| हम सबको मजबूती   प्रदान करता है|
आज के जन्म दिवस समारोह में जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, जिला अध्यक्ष दक्षिण आनन्द तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा अल्पना कुमारी,अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, गौरव कुमार, बंगाली शर्मा, विजय कुमार कुशवाहा, दिनेश यादव, राम कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार, प्रोफेसर वी. एन. पाल आदि शामिल थे|

Karunakar Ram Tripathi
167

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.