Tranding

दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या,फंदे से लटकाया,मचा कोहराम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दिनों दहेज हत्या का मामला हमने का नाम नहीं ले रहा है,हत्या करके साक्षय छुपाने के लिएआत्महत्या का रूप दे दिया जा रहा है, ससुराल में सभी विवाहिता सुरक्षित नजर नहींआ रही है 

दहेज दोनव विभिन्न प्रकार के हथकंडेअपनाकर इनलोगों विवाहिता की हत्या कर रहे हैं 

इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि इन अलवर थाना क्षेत्र के इंदरवा बाजार निवासी अशरफ मियां की 20 वर्षीय पुत्री खुशबू खातून की दहेज के लिए नेपाल में उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी, इस हत्या को हत्या में बदलने के लिए फंदे से लटका दिया गया। पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शवअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर मृतिका के मायके वालों को सौंप दिया,मायके वाले शव को लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजनों ने संवाददाता को बताया कि खुशबू कुमारी की शादी नेपाल के प्रसा जिला स्थित श्रीपुरचौकी के पास राधेमाई नगर पालिका में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष वाले एक नेपाली बाइक और ₹3 लाख नेपाली रुपये की मांग कर रहे थे।मांग पूरी नहीं होने पर लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे,साथ ही जान से मारने की कई बार धमकी भी दे चुके थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि खुशबू कुमारी को गला दबाकर हत्या कर दी गई और बाद में उसे बंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है इस मामले में मिट्टी का के पति अरबाज आलम उमर 24 वर्ष,ससुर आस मोहम्मद मियां,उम्र 55 वर्ष सहितअन्य परिजनों पर हत्या काआरोप लगाया गया है। परिवार वाले न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026