रिपोर्ट विनोद विरोधी
गया, बिहार।
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सम्यक मैत्री मिशन के तत्वावधान में आइडियल पब्लिक स्कूल आइडियल नगर मस्तलीपुर मानपुर के प्रांगण में पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के प्रथम दिन भिन्न - भिन्न विद्यालयों एवं आइडियल लॉज के विद्यार्थीगण, स्थानीय अभिभावकगण के साथ - साथ अनेक बुद्धिजीवी एवं समाजसेवीगण शामिल हुए।
सम्यक मैत्री मिशन के सचिव अजय विद्यार्थी एवं अवकाशप्राप्त प्रधानाध्यक हरिश्चंद्र दास के निर्देशन में राग, द्वेष, मोह, तृष्णा, काम, क्रोध, लोभ आदि दुर्गुणों से मुक्ति के लिए सर्वप्रथम मेडिटेशन कराया गया। प्राणायाम के अंतर्गत भ्रामरी, कपालभांति, अनुलोम- विलोम, बाह्य प्राणायाम, भ्रामरी, उद्गीथ आदि का अभ्यास कराया गया।आसन के अंतर्गत पेट के बल लेटकर बालासन, मकरासन, शलवासन, भुजंगासन, पीठ के बल लेटकर उत्तानपाद आसन, पादवृतासन, पवन मुक्तासन, नौकासन, मर्कटासन, सेतुबंध आसन, बैठकर तितली आसन, चक्कीचाल आसन, शशकासन, वज्रासन आदि का अभ्यास कराया गया। शिविर के अंत में खड़ा होकर ताड़ासन, सूर्य नमस्कार सहित यौगिक योगिंग का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर शिविर में शामिल प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए गैस, मोटापा, रक्तचाप, मधुमेह आदि बीमारियों से बचने के लिए मेडिटेशन, प्राणायाम, आसन एवं व्यायाम का नियमित अभ्यास करने के साथ - साथ खानपान का समय एवं मात्रा पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई।
शिविर का सफल संचालन में शंभू प्रसाद शिक्षक, अशोक कुमार, सिकंदर कुमार, आशीष कुमार, रवि किशन, अंजली भारती आदि का सक्रिय सहयोग रहा।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026