Tranding

आरसेटी पीएनबी एवं स्वदेश संस्था के संयुक्त तत्वावधान में युवा उन्मुखीकरण एवं सामूहिक शपथ कार्यक्रम सम्पन्न।

निकोटिन और तंबाकू की लत के दुश्चक्र को तोड़ने का युवाओं ने लिया संकल्प।

डॉ. रामजी शरण राय

दतिया, मध्य प्रदेश।

विश्व तंबाकू निषेध माह-2026 के अंतर्गत निकोटिन एवं तंबाकू की लत के दुश्चक्र को समाप्त करने हेतु संचालित जागरूकता अभियान के तहत संवेदनशील कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े के निर्देशन में युवा उन्मुखीकरण एवं सामूहिक शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश वॉलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन (एम.पी.व्ही.एच.ए.), स्वदेश ग्रामोत्थान समिति तथा पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) दतिया के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान के सभागार में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में आरसेटी पीएनबी के डायरेक्टर श्री रोहित बाबू आर्य तथा बाल कल्याण समिति के सदस्य एवं विषय विशेषज्ञ श्री रामजीशरण राय ने युवाओं एवं उपस्थित स्टाफ को तंबाकू एवं निकोटिन उत्पादों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक शपथ दिलाई।

अपने संबोधन में श्री रोहित बाबू आर्य ने तंबाकू उत्पादों को और अधिक महंगा किए जाने तथा इनके विक्रय हेतु लाइसेंस व्यवस्था को अनिवार्य बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं की पहुंच तंबाकू उत्पादों तक सीमित की जा सकेगी। ताकि युवाओं को दुष्चक्र से बचाया जा सके।

ऑफिस असिस्टेंट श्री राजू सैन ने कहा कि “तंबाकू मुक्त भारत–स्वस्थ भारत” के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। प्रशिक्षक श्री आकाश यादव ने बताया कि तंबाकू उद्योग आकर्षक पैकेजिंग, विभिन्न स्वादों एवं आधुनिक स्वरूपों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, जिसका सामूहिक रूप से विरोध किया जाना आवश्यक है।

श्री रामजीशरण राय ने तंबाकू नियंत्रण संबंधी विधिक प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि तंबाकू सेवन कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, पुरानी फेफड़ों की बीमारी, स्ट्रोक, तपेदिक, अंधापन एवं बांझपन जैसी गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि तंबाकू के विरुद्ध चल रहे जन-जागरूकता अभियान में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

आयुर्वेद अधिकारी डॉ. आलोक श्रीवास्तव ने युवाओं के लिए तंबाकू परित्याग परामर्श एवं सहायता केंद्रों की उपलब्धता तथा उनके सुदृढ़ीकरण पर बल दिया। उन्होंने शैक्षणिक एवं युवा संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता बताई।

प्रशिक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह प्रजापति ने तंबाकू उत्पादों पर अधिक कर लगाए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे बच्चों एवं युवाओं की पहुंच सीमित की जा सकती है। सामाजिक कार्यकर्ता श्री अशोक कुमार शाक्य ने राष्ट्रीय तंबाकू परित्याग हेल्पलाइन 1800-11-2356 की जानकारी दी, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता श्री बलवीर पांचाल ने विभिन्न फ्लेवर एवं स्वादयुक्त तंबाकू उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।

कार्यक्रम में स्वदेश संस्था के श्री पीयूष राय ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा मेंटर यूथ क्लब के श्री शिवा राय ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं को अतिथियों द्वारा तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षणार्थी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री अभय दांगी, श्रीमती प्रीति शिवहरे, श्री मुदित शाक्य, श्री शिवा राय एवं श्री भूपेन्द्र कुशवाहा सहित अनेक युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री राजू सैन द्वारा किया गया। उक्त जानकारी अभियान सहयोगी श्री अशोक कुमार शाक्य द्वारा प्रदान की गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026