Tranding

मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट ने सैय्यद अयान अली शाह को इमामबाड़ा स्टेट का सज्जादानशीन बनाए जाने पर दी मुबारकबाद।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

गोरखपुर स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व के केंद्र मियां साहब इमामबाड़ा स्टेट में आयोजित गरिमामयी समारोह के दौरान सैय्यद अयान अली शाह को इमामबाड़ा स्टेट का सज्जादानशीन बनाए जाने पर मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रज़ी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने इमामबाड़ा पहुंचकर बड़े मियां साहब सैय्यद अदनान फारुख अली शाह एवं छोटे मियां साहब सैय्यद अयान अली शाह से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा ताजपोशी की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अपने सम्मान और शुभेच्छा का प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि इमामबाड़ा स्टेट की गौरवशाली परंपरा, सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक मूल्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने में सैय्यद अयान अली शाह का नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में समाज में भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और मानवता की भावना और अधिक सशक्त होगी।

मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रज़ी ने कहा कि इमामबाड़ा स्टेट सदैव सामाजिक एकता, धार्मिक सौहार्द और जनकल्याण की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। सैय्यद अयान अली शाह का सज्जादानशीन के रूप में चयन न केवल इमामबाड़ा परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी सामाजिक एवं मानवीय कार्यों में इमामबाड़ा स्टेट के साथ मिलकर कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बारी-बारी से बड़े मियां साहब सैय्यद अदनान फारुख अली शाह एवं छोटे मियां साहब सैय्यद अयान अली शाह को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हसन जमाल उर्फ बबुआ भाई, मुशर्रफ अली, सैय्यद अजीज रिजवी, फिरोज अहमद खान, अनिल जायसवाल, सुनील राय, कहकशां खान, मेंहदी हसन, तनवीर आलम, शब्बीर अंसारी, सोहराब, जावेद खान सहित मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने इमामबाड़ा स्टेट की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा समाज में अमन, भाईचारे और मानवता के संदेश को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026