Tranding

इमामबाड़ा इस्टेट को मिले नये सज्जादानशीन, अयान अली शाह मियां साहब।

मोहर्रम के रिवायती आयोजनों को ऐतिहासिक और बेमिसाल बनाने का लिया संकल्प।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मियां साहब इमामबाड़ा इस्टेट के नवनियुक्त सज्जादानशीन अयान अली शाह मियां साहब का स्वागत एवं अभिनंदन इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के तत्वावधान में अत्यंत गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित अकीदतमंदों एवं गणमान्य नागरिकों ने इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी की ओर से अंगवस्त्र, पुष्पमालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ उनका इस्तकबाल किया।

स्वागत समारोह का नेतृत्व हजरत मुबारक खां शहीद रहमतुल्लाह अलैह दरगाह कमेटी के अध्यक्ष इकरार अहमद, इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह, कन्वीनर हाजी कलीम अहमद फरजंद, प्रमुख महासचिव एवं पार्षद उजैर अहमद, महासचिव एवं पूर्व पार्षद नबीउल्लाह अंसारी, कोषाध्यक्ष शकील अहमद अंसारी तथा मिस्बाहुद्दीन सिद्दीकी के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर मियां साहब इमामबाड़ा इस्टेट परिसर में आयोजित समारोह के दौरान नये सज्जादानशीन अयान अली शाह मियां साहब को इस्टेट की ओर से परंपरागत रूप से गद्दीनशीनी का पैरहन पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत उन्होंने मोहर्रम की तीसरी तारीख को इमामबाड़ा इस्टेट का दौरा एवं गश्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अयान शाह मियां साहब ने कहा कि "गद्दीनशीनी केवल एक पद नहीं बल्कि समाज की रूहानी और तहजीबी विरासत को आगे बढ़ाने की एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।" अयान अली शाह मियां साहब ने हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की अज़ीम कुर्बानी, सब्र, सत्य और इंसाफ के संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्बला का पैगाम पूरी इंसानियत के लिए राहे-हिदायत है। उन्होंने मोहर्रम की रिवायतों को शांति, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया।

*इस वर्ष निकलेगा ऐतिहासिक और यादगार मोहर्रम जुलूस*

हजरत मुबारक खां शहीद रहमतुल्लाह अलैह दरगाह कमेटी के अध्यक्ष इकरार अहमद ने कहा कि इस वर्ष मोहर्रम का रिवायती जुलूस ऐतिहासिक, भव्य और बेमिसाल अंदाज में निकाला जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के सभी वर्गों और अवाम का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, जिससे मोहर्रम के कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।

इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने अयान अली शाह मियां साहब की ताजपोशी पर हार्दिक मुबारकबाद देते हुए उनके सफल नेतृत्व की कामना की। वहीं हाजी कलीम अहमद फरजंद, उजैर अहमद, नबीउल्लाह अंसारी एवं शकील अहमद अंसारी ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

इस मौके पर सैयद अदनान फर्रूख अली शाह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मिस्बाहुद्दीन सिद्दीकी, शमशीर अहमद शेरू, मुसर्रफ अली, मंसूर आलम, मुर्तजा हुसैन रहमानी, फैसल अंसारी, सैफूर्रहमान, वकील अहमद, रिजवान अहमद, ओसामा कमाल, हमजा, कामरान कमाल, शादाब खान, वासिक खान, मोहम्मद रजी, मुस्तफा हुसैन, सादिक अली बिलाऊ मास्टर, फिरोजुल हक, शहनवाज अली, शम्स आलम, बदरुल हक, डा. शाहिद, मुहम्मद नवाज हुसैन, मुहम्मद शहजाद अली, अयान, सलमान मलिक, तनवीर राजू , मुहम्मद हसन, खालिक अली सोनू, सनउवर खान, अबुलैश पप्पू, मुहम्मद इसराइल सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं अकीदतमंद उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026