Tranding

अनियंत्रित ट्रकटर के चपेट में आने से 30 वर्षीय प्रदीप राम की घटनास्थल हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दिनों मौत होने की खबर वाहन की तेज रफ्तार से चलाने के कारणअधिक हो रही है,वाहन चालक सड़क पर वाहन चलाने में नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं,शराब के नशे में,मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चला रहे हैं, जिससे घटनाएं दुर्घटनाएं नित्यदिन हो रही हैं,इस पर परिवहन विभाग का कोई अंकुश नहीं है।वाहन चालक वाहन चलाने के दौरान वाहन को नियंत्रित नहीं रख पा रहे हैं,जिससे घटनाएं हो रही हैं।

इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि बगहा पुलिस जिलाअंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र के मगुराहा गांव में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।कौलाची स्कूल के नजदीक एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आने से 30 वर्षीय प्रदीप राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया 

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया,मृतक की पहचान, माँगुरानहा गांव निवासी, प्रदीप राम,उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है,जो छोटे लाल राम के पुत्र थे। संवाददाता को मिली सूचना केअनुसार,प्रदीप राम सड़क किनारे पैदल जा रहे थे,इसी दौरान छरी खाली कर लौट रहा एक ट्रैक्टर अचानकअनियंत्रित हो गया,

जबरदस्त टक्कर मार दी।टक्कर इतनीभीषण थी कि प्रदीप राम गंभीर रूप से घायल हो गए,स्थानीय लोगों के पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर जप्त कर लिया है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने शोक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया है पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।रामनगर थाना के प्रभारीथानाअध्यक्ष,पंकज सिंह ने संवाददाता को बताया कि ट्रैक्टर के चपेट मेंआने से एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है,उन्होंने पुष्टि की कि ट्रक को जप्त कर लिया गया है,फरार चालक की तलाश के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026