Tranding

रेलवे ट्रैक पर हथियार के साथ रील बनाना पड़ा भारी

चंद घंटों में ही पुलिस ने दबोचा, अवैध कट्टा बरामद।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर रील बनाकर रौब और दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले एक युवक को पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तब सामने आया जब रेलवे ट्रैक पर अवैध हथियार के साथ फिल्मी अंदाज़ में बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

घटना जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र की है। वायरल वीडियो में एक युवक को रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर अवैध देशी कट्टा लहराते हुए और फिल्मी बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ रील बनाते देखा गया था। वीडियो में दिख रहे इस प्रदर्शन को स्थानीय लोगों ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही टनकुप्पा थाना पुलिस सक्रिय हो गई और साइबर सेल की मदद से वीडियो की जांच शुरू की गई। तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान सोनार खाप गांव निवासी विक्की कुमार के रूप में की।पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और वीडियो में इस्तेमाल किया गया अवैध देशी कट्टा भी बरामद कर लिया।

थानाध्यक्ष के अनुसार, आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रील बनाकर न केवल कानून का उल्लंघन किया गया, बल्कि इलाके में भय और गलत संदेश फैलाने की कोशिश भी की गई। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया और क्या इस पूरे मामले में कोई अन्य युवक या नेटवर्क शामिल है। जांच के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026