Tranding

पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी : नेहा डे

मोहम्मद आसिफ अत्ता

मिरिक / दार्जिलिंग।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर द यूनिवर्सिटी ऑफ बर्धमान के एमबीए (एचआर) विभाग की छात्राओं ने एक जागरूकता अभियान के तहत पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिला अंतर्गत प्रसिद्ध मिरिक लेक के पास दर्जनों पर्यटकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस अभियान का नेतृत्व कर रहीं नेहा डे ने अन्य छात्राओं के साथ हाथों में विभिन्न संदेशों वाली तख्तियां लेकर जनजागरण अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। अपने संदेश में छात्राओं ने लोगों से कूड़ा-कचरा डस्टबिन में डालने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने की अपील की। इस अवसर पर वैशाली जिले के प्रसिद्ध पत्रकार मोहम्मद शाहनवाज अत्ता सहित अन्य पर्यटकों और उनके परिवारों को पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता बनाए रखने के विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं ने पानी की बर्बादी रोकने, कचरा इधर-उधर न फैलाने, नदियों, तालाबों और झीलों को प्रदूषण से मुक्त रखने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी लोगों को जागरूक किया। इस अभियान में द यूनिवर्सिटी ऑफ बर्धमान के एमबीए (एचआर) विभाग की छात्राएं स्निग्धा बसाक, मधुरीमा चटर्जी, ओंद्रिला पात्रा, राबिया खातून, नेहा गुप्ता, मौपिया लाहा, प्रत्यक्षा मलिक, सुवीच्छा मजूमदार, त्रिना चक्रवर्ती और एलिशा शबनम मिध्या सहित अन्य छात्राएं उपस्थित थीं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026