Tranding

जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमला का चहुंओर निन्दा, लोकतंत्र पर प्रहार,दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, :--सुरैयाशहाब

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल में 

पत्रकारों के साथ हुई मारपीट अभद्र व्यवहार,गाली गलौज का होना लोकतंत्र पर प्रहार है,इस की घटना की चहूंओर समाज के हर वर्ग से जुड़े लोग इसकी घोर निंदा कर रहे हैं,साथ ही दोषियों के विरुद्ध गिरफ्तारी की मांग उठ रही है 

इस तरह की घटना पत्रकारों केअलावा रोगियों उनके परिजनों से भी नित्यदिन हो रही है।जिला प्रशासन एवं अस्पताल प्रशासन,पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इस घटना से जिला प्रशासन,अस्पताल प्रशासन, पुलिस प्रशासन कटघरे में खड़ा हो गया,साथ ही इन प्रशासनिक पदाधिकारी पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है। इस घटना पर,स्थानीय चनपटिया विधानसभा के विधायकअभिषेक रंजन, स्थानीय मानवाधिकार सह सामाजिक कार्यकर्ता, 

सुरैया सहाब ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इस घटना की जितनी भी निंदा,भर्त्सना की जाए वह कम होगी,यह घटना लोकतंत्र पर प्रहार के साथ चौथे स्तंभ की मर्यादा पर आंच है।उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार समाज काआईना होता है,समाज के ज्वलंत समस्याओं कोआवाज बुलंद करके,उजागर करके उनके समाधान का मार्ग प्रशस्त करता है,संबंधित प्रशंसनिक पदाधिकारी के कान खड़ा करता है,आम जनता का काम नहीं करने वाले पदाधिकारी को जागृत करता है।ऐसी स्थिति में इन सभी पत्रकारों पर हमला होना, दोषियों पर प्राथमिक्की दर्ज नहीं होना,अस्पताल प्रशासन के संलिप्तता उजागर हो रही है।कानून व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सह सामाजिक कार्यकर्ता, सुरैया सहाब ने भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन से जनहित और पत्रकारों के हित में में मांग की है कि अगर समय रहते दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी,गिरफ्तारी विभागीय कार्रवाई नहीं होगी 

तो बाध्य होकरअस्पताल प्रशासन के विरुद्ध,धरना, प्रदर्शन,भूख हड़ताल करूंगी

सुरैया सहाब ने आगे बताया कि इस बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल में 

दुर्व्यवहार,अनियमिता,चौपट व्यवस्था की शिकायत सभी रोगियों से नित्यदिन मिल रही हैं,इन शिकतों को उजागर करने वाले मीडिया कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है,साथ ही पत्रकारों के द्वारा उठाए गए बुलंद आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। मानवाधिकार सह सामाजिक कार्यकर्ता,सुरैया साहब ने सरकार और प्रशासन से निष्पक्ष जांच,दोषियों की गिरफ्तारी,पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते हुएआवाज उठाई है कि लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ की लोकतांत्रिक संस्थाओं को भय,दबाओ से

संचालित नहीं होने दिया जायेगा।पत्रकारों की आवाजों को दबाने की हर व्यवस्था को चकनाचूर कर दिया जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026