महराजगंज, उत्तर प्रदेश
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद के सभी थानों, चौकियों, पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया।
योग कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन एवं तनावमुक्त कार्यशैली का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है तथा पुलिस कर्मियों के लिए इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है।
जनपद के सभी थानों में उत्साहपूर्वक आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस बल ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और "स्वस्थ मन, स्वस्थ समाज" का संदेश दिया।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026