Tranding

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या,अधजला शव शमशान से बरामद,फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

दहेज दोनवो की क्रूरता अब चरम सीमा से बाहर जा रही है,नित्यदिन इस तरह की घटनाएं सुनने को मिल रही हैं,चाहे वह शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र,मगर पुलिस प्रशासन है कि क्राइम पर नियंत्रण नहीं कर पा रहा है।

इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि मझौलिया थाना क्षेत्र की रैली गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए हत्या कर दी गई साक्षय को छुपाने के लिए उसके शव को शमशानघाट पर ले जाकर जलाया जा रहा था, तब तक पुलिस को सूचना मिली,पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर अध्जला लास को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतिका की पहचान मझौलिया क्षेत्र के रूलही गांव,वार्ड नंबर 3 निवासी,श्याम यादव की पत्नी,पुष्पा देवी,उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है।पुलिस ने शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया। परिजनों ने संवाददाता को बताया की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष वाले दहेज की मांग कर रहे थे,इसके लिए उसे रोजाना प्रताड़ित कर रहे थे, मांग की पूर्ति नहीं होने पर उन लोगों ने विवाहिता की गलत दबाकर हत्या कर दी। 

घटना का साक्षय छुपाने के लिएआनंन फाइनन में शमशान घाट लेकर शव को जला रहे थे,तब तक पुलिस पहुंच गई।ससुराल पक्ष वाले पुलिस को देखकर चंपत हो गए।मृतिका के भाई ने संवाददाता को बताया कि मेरी बहन गर्भवती थी, उसकी हत्या कर दी गई।इस घटना से पूरे परिवार में गम का माहौल छा गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026