Tranding

मनरेगा कार्य मे 2 दिनों की फर्जी हाज़िरी लगाने पर रोजगार सेवक को मिला नोटिस...

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। हालांकि, इस योजना में समय-समय पर अनियमितताओं और घोटालों की खबरें सामने आती रही हैं।

इसी प्रकार विकास खण्ड परतावल के ग्राम सभा बसवार का एक मामला सामने आया है यहां पर रोजगार सेवक ने दो दिनों की मजदूरी एन.एम.एम.एस. पर पुराने फोटो को फर्जी तरीके से लगा करके हजारी भरने का काम किया और पेमेंट करवाने के लिए प्रयास करने लगे। लेकिन जैसे ही इसकी सूचना खण्ड विकास अधिकारी परतावल को हुई और निरीक्षण के दौरान एक भी मजदूर मौके पर उपस्थित नही मिले तो तत्काल प्रभाव से रोजगार सेवक का सितम्बर माह का मानदेय बाधित करते हुए नोटिस जारी किया जिसमें दो कार्यदिवस के अंदर अपना स्पस्टीकरण प्रस्तुत करने को निर्देशित किया गया हैं।

Karunakar Ram Tripathi
84

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026