शहाबुद्दीन अहमद
बेतियापश्चिमी चंपारण, बिहार।
जिला के 90 विद्यालयों के शिक्षकों को निपुण बिहार प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग नहीं लेने के कारण उनसे शोकौज की मांग की गई है।समग्र शिक्षा अभियान कार्यक्रम के पदाधिकारी, मनीष कुमार ने संवाददाता को बताया कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षकों का बिहार निपुण प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया था, जिसमें 90 विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग नहीं लिया। यह कार्यक्रम 10/11/12/13 अप्रैल को चलाया गया था, जिसमें शिक्षकों ने भाग नहीं लिया,जिसके कारण उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है।जिन शिक्षकों ने इस उन्मुखीकरण निपुण बिहार कार्यक्रम में भाग नहीं लिया, उनके लिए 24 और 25 अप्रैल को पुनः कार्यक्रम चलाया जाएगा,इसमें उन शिक्षकों का भाग लेना अतिअनिवार्य बताया गया है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026