Tranding

मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर विभिन्न विद्यालय,कालेज में हुआ कार्यक्रम...

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर(वैशाली) जिला अंतर्गत लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से वैशाली जिले के कुल 47 महाविद्यालय के युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदान के महत्व और लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका,चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए"मेरा पहला वोट देश के नाम "कार्यक्रम का आयोजन जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में किया गया।जिले का स्वीप आइकॉन श्री अभय कुमार ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बिदुपुर एवं ग्लोबल आईटीआई उफरौल में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं अपने अभिभावक को मतदान हेतु प्रेरित करने की अपील की।आर एन कॉलेज हाजीपुर,देवचंद कॉलेज हाजीपुर, एल एन कॉलेज भगवानपुर, Exalt कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, Exalt कॉलेज ऑफ़ पॉलिटेक्निक,बी एम डी कॉलेज बिदुपुर,रामदेव सिंह प्राइवेट आई टी आई,डॉक्टर सीवी रमन यूनिवर्सिटी भगवानपुर में भी युवा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026