रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता
हाजीपुर/सहदेई बुजुर्ग(वैशाली)जिले के सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के सलहा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 स्थित एक छोटे से गढ़े में चार दिन से घर से लापता 4 वर्षीय बच्चे का बीती रात शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया।मृतक बच्चा सलहा पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी अवधेश कुमार के पुत्र 4 वर्षीय कृष्णा बताया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने शव को पानी में उपलाता हुआ देखने के बाद इसकी सूचना आसपास के लोगों और घर वालों को दिया।जिसके बाद बच्चे की पहचान कृष्णा के रूप में हुई।स्थानीय लोगों के अनुसार कृष्णा 16 अप्रैल से हीं घर से लापता था।वह अपने घर के बगल में हीं एक पूजा में शामिल होने के लिए गया था और वहीं से खेलते खेलते कहीं गुम हो गया।जिसके चार दिनों के बाद उसका शव तालाब में मिला।घटना की सूचना मिलते हीं परिवार में कोहराम मच गया।माता प्रियंका देवी,दादा राजबलम पासवान,दादी मंती एवं अन्य स्वजनों के चीत्कार से पूरा वातावरण गमगीन है।घटना की सूचना मिलने के बाद सहदेई थाना के पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेजा दिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026