Tranding

बढ़ती बेरोजगारी की भयावह स्थिति का आईना हैं युवाओं की भीड़ - इमरान कुरैशी

-पीसीसी सचिव टीम के साथ पहुंचे एआईसीसी।

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर, राजस्थान।

. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘मेगा जॉब फेयर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के युवा शामिल हुए। वहीं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी ने भी अपनी टीम के साथ शिरकत की। इस मौके पर पीसीसी सचिव बोले-युवाओं की यह भीड़ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश में बढ़ती बेरोजगारी की भयावह स्थिति का आईना है। जब युवा अपनी डिग्रियां लेकर रोजगार के लिए घंटों कतारों में खड़े हों, तो यह सरकार की विफलताओं को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। उन्होंने कहा-रोजगार, न्याय और जवाबदेही की मांग जारी है। वहीं उन्होंने इस सफल कार्यक्रम के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में भी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी शामिल हुए। वहीं उन्होंने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करते हुए इसकी महत्ता और उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वे बोले-रक्तदान महादान है। जनसेवा के इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026