Tranding

दान-दक्षिणा के बहाने घरों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने दान-दक्षिणा एवं पूजा-पाठ के नाम पर लोगों को विश्वास में लेकर घरों से आभूषण चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अखिलेश पाण्डेय (37), शेरा पाण्डेय (40) तथा चन्दन पाण्डेय (35) निवासी त्रिलोकपुर खुर्द, थाना पडरौना, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को ग्राम मधुकरपुर महदेवा स्थित पुराने पंचायत भवन के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे दान-दक्षिणा और पूजा-पाठ के बहाने लोगों के घरों में पहुंचकर विश्वास जीतते थे और मौका पाकर कीमती आभूषण चोरी कर लेते थे।

पुलिस के अनुसार, 6 जून 2026 को ग्राम देवपुर में हुई चोरी की घटना को भी इसी गिरोह ने अंजाम दिया था। आरोपियों ने चोरी किए गए आभूषण नेपाल में बेचने की बात स्वीकार की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 5,760 रुपये नकद, एक सोने की नथुनी तथा एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल यादव, हेड कांस्टेबल संतोष राव, कांस्टेबल सतीश कुमार, नीरज कुमार, मिथलेश कुमार एवं देवेन्द्र खरवार शामिल रहे।

Karunakar Ram Tripathi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026