पौधारोपण कर हजरत इमाम हुसैन व उनके साथियों को खेराजे अक़ीदत पेश किया।
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के द्वारा चलाया जा रहा है पौधा रोपड़ कार्यक्रम के तहत आज 12 वा पौधा अहमद हॉस्पिटल में पूर्वांचल के मशहूर चिकित्सक डॉ अजीज अहमद के हाथो से लगाया गया।
कमेटी कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन सहित 72 लोग शहीद हुए सभी के नाम एक एक पेड़ लगाने का कमेटी ने निर्द्रय लिया है पहला पौधा छोटे मियाँ साहब अयान अली शाह ने लगाकर कार्यक्रम की शुरुवात किया था।पौधा रोपण कार्यक्रम का नेतृत्व कमेटी के जिला अध्यक्ष सय्यद इरशाद अहमद ने किया।
पौधा रोपड़ कार्यक्रम को सबोधित करते हुए पूर्वांचल के मशहूर चिकित्सक डॉ अजीज अहमद ने कहा की कमेटी द्वारा चलाया जा रहा पौधा रोपण कार्यक्रम काबिले तारीफ़ है जिसकी जितनी प्रशंसा कियता जाए कम है मैं कमेटी के साथ हमेशा रहा हूँ और रहूँगा हमारी जो भी जरूरत कमेटी को पड़ेगी मैं 24 घंटा तैयार हूँ ।
पौधा रोपड़ कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाजी सोहराब ख़ान शकील शाही फ़ज़ल ख़ान सैयद वसीम इक़बाल अकीब अंसारी मोहम्मद अनीस एडवोकेट मोहम्मद उमैर अलीम सिद्दीकी सहित तमाम लोग उपस्थित थे ।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026