Tranding

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने 400 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार।

 रिपोर्ट: विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देदौर मोड़ महुआई के निकट से एक काले रंग के टेंपो पर लदे 400 लीटर देसी शराब बरामद किया है ।इस सिलसिले में एक शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि जिले के फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर देदौर मोड महुआई के निकट की गई तलाशी अभियान में एक काले रंग का टेंपो पर लगे 400 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त टेंपो का नंबर घिसा हुआ था। जिस पर पांच लीटर वाले कुल 80 पन्नी में देसी शराब भरा था,जिसकी मात्रा 400 लीटर बताई गई है। जिसे पुलिस ने टेंपो समेत जप्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में टेंपो चालक को भी गिरफ्तार किया गया है, जो जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुसुमहार गांव के रहने वाले स्व मुंगेश्वर सिंह के 42 वर्ष के पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह के रूप में पहचान की गई है।छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में मद्य निषेध विभाग के निरीक्षक उमेश चंद्र, सिपाही विजय कुमार राय के अलावे गृह रक्षक व सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026