Tranding

पत्नी ने पति को जहर देकर उतारा मौत के घाट,पिता का आरोप,पत्नी हिरासत में।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इस घटना को डिजिटल युग का परिकल्पना कहा जाए या पत्नी का दूसरे से प्रेम प्रसंग के मद्देनजर घटना की गई है, 

पुलिस नेआरोपित पत्नी को गिरफ्तार पूछताछ कर रही है 

घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मनवापुल थाना क्षेत्र के छावनी में मजदूर की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई वह बैरिया थाना क्षेत्र के पकनाहा बाजार वार्ड नंबर 4 के अमेरिका राम का पुत्र रंजीत राम उर्फ गुड्डू राम उम्र 38 वर्ष के रूप में की गई है।मृतक के पिता ने बहु पर जहर देखकर हत्या काआरोप लगाया है।

थानाअध्यक्ष,रवि कुमार ने संवाददाता को बताया कि इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कर्म का स्पष्ट खुलासा हो जाएगा परिजनों केआवेदन और जांच के आधार परआगे की कार्रवाई की जाएगी। जीएमसी में पोस्टमार्टम कराने गए पिता अमेरिकन राम ने संवाददाता को बताया के मेरे पुत्र रंजीत की शादी वर्ष 2011 में चनपटिया रोड निवास स्थित छावनी गुमटी के उसपार रहने वाली ममता देवी से हुई थी,शादी के बाद से ही मेरा पुत्र ससुराल में रह रहा था, वह मजदूरी का काम कर परिवार का भरणपोषण करता था,उसे दो पुत्री दो पुत्र हैं। ससुर काआरोप है कि बहु किसी दूसरे मर्द से बातचीत करती थी,इसका विरोध मेरा पुत्र प्रतिदिन करता था,पति को प्रेमप्रसंग में प्रेमी को खुश करने के लिए पति को रास्ता से हटाने के लिए जहर देकर मौत के घाट उतार दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026